सोने चांदी का भाव 18 फरवरी 2026: दो दिन की गिरावट के बाद ₹5,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, जानिए कहां पहुंच गया है भाव

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में दो दिन की गिरावट के बाद आज फिर तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत में शुरुआती कारोबार में 5,000 रुपये से अधिक की तेजी आई है जबकि सोना भी 1,500 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,28,783 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,32,929 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5,087 रुपये की तेजी के साथ 2,33,870 रुपये तक पहुंची। 9.27 बजे यह 4,962 रुपये की तेजी के साथ 2,33,745 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

इस बीच सोने की कीमत में भी तेजी आई है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यह 1,53,303 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,888 रुपये की तेजी के साथ 1,53,303 रुपये तक पहुंचा। सुबह 9.30 बजे यह 1,533 रुपये यानी 1.01 फीसदी तेजी के साथ 1,52,951 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

विभिन्न शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,192 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,472 रुपये प्रति 8 ग्राम

मुंबई में सोने की कीमत

गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम

चेन्नई में गोल्ड रेट

गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,14,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,24,965 रुपये प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद में सोने का रेट

गोल्ड स्टैंडर्ड (22 कैरेट): 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम

The post सोने चांदी का भाव 18 फरवरी 2026: दो दिन की गिरावट के बाद ₹5,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, जानिए कहां पहुंच गया है भाव appeared first on Pratidin Rajdhani.



source https://pratidinrajdhani.in/gold-and-silver-price-18-february-2026-after-two-days-of-fall-silver-became-costlier-by-%e2%82%b9-5000/

Post a Comment