Aaj Ka Rashifal 9 सितंबर 2025: मंगलवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 6:30 बजे तक रहेगी। इस दिन द्वितीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। शाम 6:08 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। वहीं, शाम 6:07 बजे तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज अशून्य शयन व्रत भी है। आइए जानते हैं, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि – आज आपको किसी लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी मेहनत और समझदारी की सराहना होगी। किसी शुभ सूचना के मिलने की संभावना है। लाभ होने के साथ-साथ मन में उत्साह भी रहेगा। किसी निजी विषय को साझा करने से बचें, वरना अनावश्यक समस्या हो सकती है। सेहत में सुधार महसूस करेंगे।
वृषभ राशि – दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे और उसका लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपने जो नई योजनाएं बनाई हैं, उनसे कई समस्याएं कम होंगी। बीमा या निवेश से जुड़े फैसले आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। शाम को किसी दोस्त के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा।
मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कारोबार सुचारू रूप से चलेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नया निवेश करने का विचार सफल हो सकता है। घर में किसी नन्हें सदस्य के आने की सूचना मिल सकती है, जिससे खुशियां बढ़ेंगी। छात्र पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे और ध्यान केंद्रित करेंगे।
कर्क राशि – दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। किसी परेशानी से राहत मिलेगी और आप दोबारा आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। प्रयास करने पर अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। महिलाएं नया व्यापार शुरू करने का विचार करेंगी, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि – कामकाज की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन सहकर्मी सहयोग करेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। कार्यस्थल पर ईमानदारी से काम करने से आपकी प्रगति के अवसर बनेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना है।
कन्या राशि – आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी कानूनी समस्या का हल मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का अवसर भी मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चयन की संभावना है। महिलाएं परिवार के साथ समय बिताने के लिए विशेष तैयारी करेंगी।
तुला राशि – आज व्यापार में लाभ की संभावना है। आपके व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। व्यवहारिक सोच आपको कठिन परिस्थितियों में संतुलन बनाने में मदद करेगी। सरकारी या अदालत से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दोस्त या परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी।
वृश्चिक राशि – दिन मिला-जुला रहेगा। किसी आयोजन की वजह से खर्च अधिक हो सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान बढ़ाने की आवश्यकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से मन को शांति मिलेगी। साहित्य पढ़ने या लिखने में रुचि बढ़ सकती है।
धनु राशि – आज का दिन प्रसन्नता लाएगा। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिलेंगे। परिवार में शांति और सहयोग का वातावरण रहेगा। आप किसी जटिल समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। मेहनत और योग्यता की सराहना होगी। बड़े संगठनों या कंपनियों में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि – दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी समस्या का समाधान निकल आएगा। युवाओं को नौकरी या करियर से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी की ओर से उपहार मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि – आज कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी और अटकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी। बीमा, कमीशन या साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संतान की सफलता से घर में खुशियां बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम आगे बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी।
मीन राशि – दिन आपके लिए सुखद रहेगा। किसी योजना या पॉलिसी में निवेश करने का सही समय है। कार्य आसानी से पूरे होंगे। कारोबारियों को लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
The post Aaj Ka Rashifal 9 सितंबर 2025: लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा ,मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ? appeared first on Pratidin Rajdhani.
source https://pratidinrajdhani.in/aaj-ka-rashifal-9-september-2025-get-rid-of-long-standing-problems-how-will-tuesday-be-for-you/