राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान ‘ के तहत लगाया ’नीम’ का पौधा Revenue Minister Shri Tank Ram Verma

 


राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अपने निवास में  ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘‘ के तहत अपनी मां स्वर्गीय श्रीमती गैंदी बाई वर्मा की स्मृति में नीम का पौधा लगाया।

    इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण सरंक्षण और संवर्धन के लिए देशवासियों से पौधा लगाने की अपील की है। पर्यावरण का संतुलन बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मानव जीवन को स्वास्थ्यवर्धक बनाने में पेड़ों की भूमिका को नकारा नही जा सकता। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘‘ शुरू करने आह्वान किया था। इसी तारतम्य में देश भर में लोग अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

    मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि माँ की ममता का कोई मोल नही है। एक माँ से ज्यादा कोई और अपने बच्चों को प्यार नही कर सकती। सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं, क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा रिश्ता मां का होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। इस अवसर पर उनके साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment