धान खरीदी केन्द्र सहित स्कूल पोटाकेबिन, आंगनबाड़ी का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

बीजापुर, प्रभारी सचिव श्री सौरभ कुमार ने आज बीजापुर जिले के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मांझीगुड़ा, ग्राम पंचायत ईटपाल, में पोषण वाटिका का अवलोकन किया। उन्होंने पोषण वाटिका में पर्याप्त मात्रा में सब्जी उत्पादन करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रण कुमारी ने जानकारी दी कि केन्द्र में 03 से 06 वर्ष के बच्चों की दर्ज संख्या 11 है, 06 माह से 03 वर्ष के 20 बच्चे दर्ज हैए तथा गर्भवती महिलाओं की संख्या 05 एवं शिशुवती माता 04 दर्ज है, 15 से 49 वर्ष की 03 एनीमिक महिलाएं को भी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत गर्म भोजन व अतिरिक्त पौष्टिक आहार में मूंगफल्ली चिक्की, पौष्टिक बिस्किट एवं अण्डा से लाभान्वित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र में धुआं रहित रसोई चिमनी की व्यवस्था है। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर से  जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में गैस की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।
           
प्रभारी सचिव श्री सौरभ कुमार ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नैमेड़ में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। धान की खरीदी एवं बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। धान आद्रता मापी का माप स्वयं के द्वारा देखा गया। समिति में निरीक्षण के दौरान धान खरीदी हेतु 24 टोकन जारी होना पाया गया। ग्राम पंचायत एरमनार के कृषक श्री मंगडू से धान खरीदी केन्द्र में वार्तालाप के साथ दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र से अब तक की धान खरीदी विवरण व टोकन पंजी की जानकारी प्राप्त की गई। श्री सौरभ कुमार ने प्राथमिक शाला मिन्गाचल विकासखण्ड भैरमगढ़ का निरीक्षण किया। कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों से प्रश्न किये गये। कक्षा 5वीं के बच्चों को गणित से संबंधित सवाल किया। बच्चों ने सवाल का सही जवाब दिया। उन्‍होंनें मध्यान भोजन का अवलोकन भी किया।
           
प्रभारी सचिव ने कन्या रेसीडेन्सीय आश्रम जांगला का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधीक्षिका व शिक्षकों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने आश्रम में 6 वी  से 10 वीं तक की कक्षायें संचालित की जा रही है। शिक्षा के स्तर को जानने हेतु सभी कक्षाओं के बच्चों से गणित व सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, कुछ बच्चों के द्वारा सही उत्तर के साथ सवाल हल करके दिखाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत सीईओं बीजापुर जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

Post a Comment