वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पेट खाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

आज के समय में हम में से कई लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। इसके लिए कई लोग घंटों एक्सरसाइज करते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो स्ट्रिक डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन इन सब से बावजूद सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका कारण चीजों को सही तरीके से फॉलो न करना होता है। जी हां, वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट के साथ-साथ आप सुबह, रात और दोपहर में क्या खा रहे हैं, इसपर भी निर्भर करता है। कई लोगों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि वजन कम करने के लिए सुबह के समय क्या खाना चाहिए? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल उठ रहे हैं, तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का जबाव देंगे। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिएसुबह खाली पेट क्या ( vajan kam karne ke liye subah kya khana chahiye ) खाना चाहिए?

पिएं ग्रीन टी
ग्रीन टी वेट लॉस के लिए काफी अच्छा विकल्प होता है। यह कैमेलिया साइनेंसिस की पत्तियों और कलियों से तैयार की जाती है। सुबह खाली पेट आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह वेट लॉस में काफी ज्यादा असरदार है। साथ ही इससे शरीर में होने वाली अतिरिक्त सूजन को कम किया जा सकता है।

सुबह खाएं अंडे
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अंडे का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स होता है। यह प्रोटीन को तोड़ने के लिए स्टार्च की तुलना में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इससे आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। इसलिए वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए सुबह खाली पेट अंडे का सेवन करना हेल्दी माना जाता है।

दही के साथ कुछ फ्रूट्स
सुबह दही के साथ कुछ फल जैसे- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी इत्यादि का सेवन करना हेल्दी होता है। यह वेट लॉस के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में कम चीनी और प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है।

सुबह सुबह खाएं ओट्स और दलिया
सुबह खाली पेट ओट्स और दलिया का सेवन करना भी आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फाइबर का काफी अच्छा सोर्स है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। वहीं, ओट्स और दलिया आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करके आपकी समस्याओं को दूर कर सकता है।

भीगे बादाम खाना भी है हेल्दी
वेट लॉस की जर्नी में आप सुबह खाली पेट भीगे हुए बादामका सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन ई, प्रोटीन, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, मैंगनीज और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का भंडार है, जिसके सेवन से आप अपना वेट लॉस तेजी से कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर में होने वाली अन्य पोषत तत्वों की कमी को दूर कर सकता है।

अस्वीकरण : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

The post वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पेट खाएं ये 5 चीजें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर appeared first on Pratidin Rajdhani.



source https://pratidinrajdhani.in/to-lose-weight-eat-these-5-things-on-an-empty-stomach-in-the-morning-the-effect-will-be-visible-in-a-few-days/

Post a Comment