मुख्यमंत्री ने वोरा को जन्मदिन की बधाई दी

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके, हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिहदेव, लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व दुर्ग के विधायक अरूण वोरा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पहले विधायक अरूण वोरा ने जन्मदिन के मौके पर सबसे पहले सुबह अपनी मॉ शांति वोरा से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भी वोरा पर फूलों की बारिश की। फूलों के हार और गुलदस्ते से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।

ढोल-धुमाल-बैंड बाजे के साथ कांग्रेसियों के जत्थे वोरा निवास पर पहुंचते रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे वोरा को बधाई दी। भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, दुर्ग जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, रायसिंह ढिकोला, श्रीकांत समर्थ, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भी वोरा को बधाई दी। दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी एमआईसी सदस्यों के साथ वोरा से केक कटवाया और बधाई व शुभकामनाएं दी। मध्य ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ 51 किलो का फूलों के हार पहनाकर बाजे-गाजे के साथ वोरा का अभिनंदन किया।

Post a Comment