संशोधित नागरिकता कानून पर भाजपा का जनजागरण अभियान

भाजपा नागरिकता संशोधित कानून के समर्थन में बड़े पैमाने पर जारी अपने जन अभियान को और तेज करेगी। भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में इस अभियान में शामिल होंगे, जबकि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमण सहित कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

CAA पर लोगों की गलतफहमी को दूर करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता 3 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर समर्थन जताने के लिए लोगों को मिस्ड कॉल देने का नम्बर- 88662 88662 जारी किया है। पार्टी आज से 10 दिन का अभियान आरंभ करेगी, जिसके दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन अधिनियम पर समर्थन जुटाने के लिए तीन करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे। 

 

 



Post a Comment