Aaj Ka Rashifal 10 सितंबर 2025: धन आने का अवसर इन 4 राशी के लिए, आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

 

Aaj Ka Rashifal 10 सितंबर 2025: बुधवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 6:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। शाम 6:07 बजे तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रभावी होगा। योग की स्थिति में रात 11:59 बजे तक गण्ड योग और फिर वृद्धि योग रहेगा। करण में सुबह 7:51 बजे तक तैतिल करण, उसके बाद गर करण और शाम 6:28 बजे से वणिज करण का प्रभाव रहेगा।

मेष राशि – आज धार्मिक कार्यों में समय और धन लगाने का अवसर मिलेगा, जिससे आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। व्यक्तिगत कार्यों में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होंगी। पढ़ाई या कठिन कामों में आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा।

वृषभ राशि – आज आप अपने व्यवहार में संयम रखें। कोई गलत बात या झूठ बोलना नुकसानदेह हो सकता है। वाहन संबंधी सुख मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव भी रह सकता है। दिन को संतुलित रखने के लिए धैर्य रखें और आने वाले समय के लिए योजनाएं बनाएं।

मिथुन राशि – प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है, संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि मन में चिंता या असुरक्षा की भावना भी रह सकती है। सरकारी कामों में अड़चनें कम होंगी। गलत संगत से दूर रहें और सही लोगों का साथ लें, यही आपके लिए उपयोगी होगा।

कर्क राशि – समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें, खासकर शारीरिक थकान से बचें। संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य आपके लिए लाभकारी हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, यात्रा की संभावना भी है।

सिंह राशि – आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। समाज और कार्यस्थल पर आपकी पहचान मजबूत होगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में सफलता की संभावना है। परिवार के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और दिन हल्का-फुल्का बीतेगा।

कन्या राशि – आज घर-परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अच्छे समाचार से मन प्रसन्न होगा, लेकिन विवाद से आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे, पर सतर्कता जरूरी है।

तुला राशि – कामकाज में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। सिरदर्द या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। नौकरी में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि – लंबे समय से टल रही यात्रा पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। निवेश करना आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

धनु राशि – व्यवसाय में कुछ अड़चनें आत्मबल कम कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी की संभावना बन सकती है। यात्रा से लाभ होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि – अपने काम पर ध्यान देना जरूरी है, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी की चिंता रहेगी और किसी विवाद से बचना होगा। फालतू खर्च बढ़ सकते हैं और पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है। दिन को संयम से बिताएं।

कुंभ राशि – सकारात्मक सोच अपनाने से सफलता के मौके बढ़ेंगे। हल्की-फुल्की अस्वस्थता रह सकती है, लेकिन रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। यात्रा लाभकारी होगी। निवेश भी शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

मीन राशि – धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनेंगी और काम करने के तरीकों में सुधार होगा। निवेश आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है

The post Aaj Ka Rashifal 10 सितंबर 2025: धन आने का अवसर इन 4 राशी के लिए, आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा appeared first on Pratidin Rajdhani.



source https://pratidinrajdhani.in/aaj-ka-rashifal-10-september-2025-opportunity-to-get-money-for-these-4-zodiac-signs-how-will-be-todays-day-for-12-zodiac-signs/

Post a Comment